छात्राओं ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को बांधी राखी:ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन उत्साहपूर्वक मनाया


पीलीभीत में रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को राखी बांधी। गुरुवार को छात्राएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डीएम का तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राखी बंधवाने के बाद जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सूत्र बताए। डीएम ने कहा कि छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता का सही मूल्यांकन कर एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ईमानदारी, अटूट लगन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने छात्राओं को सकारात्मक सोच विकसित करने, अनुशासन बनाए रखने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं, इसलिए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं, साथ ही उनमें उत्साह और प्रेरणा का संचार भी करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *