नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद तबाही का मंजर, पानी में डूबा इलाका।
नेपाल में आए फ्लैश फ्लड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित या परिवार का सदस्य नेपाल में हुई घटना के बाद लापता या अनट्रेस है तो सूचना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय यूटी चंडीगढ़
.
प्रशासन ने इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 112 और 0172-2700025 जारी किए हैं। इसके अलावा लोग adc-chd@nic.in पर ईमेल के जरिए भी जानकारी साझा कर सकते हैं। इस संबंध में संपर्क व्यक्ति मोहान सिंह, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, यूटी चंडीगढ़ को बनाया गया है।
नागरिकों से प्राप्त जानकारी को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य नेपाल में लापता चंडीगढ़ के लोगों का पता लगाने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में मदद करना है।
****************
ये खबर भी पढ़ें:
तिब्बत में लैंडस्लाइड से नेपाल में आई बाढ़, 210 मौतें:1500 लापता; 300 भारतीय की तलाश जारी, आज 21 भारतीयों का रेस्क्यू

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 210 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 207 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक वहां कुल 826 लोग लापता हैं। इसमें 300 से ज्यादा भारतीय हैं। (पढ़ें पूरी खबर)