![]()
आगरा में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई। हल्की हवा भी चल रही है। इसकी वजह से मौसम सुहावना होने के साथ ही उमसभरी गर्मी से भी राहत मिली है। दिन में चमक और गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, कल से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन एक सितंबर तक बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को दिनभर बादल छाये रहने और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने की वजह से तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 28 अगस्त से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। एक सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 2% कम बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 2% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 409.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 399.4 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 9.7 मिमी बारिश कम हुई है।
Source link
आगरा में सुबह बूंदाबांदी, दिन में बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी से राहत, सामान्य से 2% कम बारिश