साहू जी महराज नगर वार्ड-17 में जर्जर कच्ची सड़क:निर्माण की मांग के बावजूद नहीं हुआ समाधान


महराजगंज नगर पालिका परिषद के साहू जी महराज नगर (चौपरिया), वार्ड नंबर-17 में जर्जर कच्ची सड़क का निर्माण न होने से स्थानीय निवासियों में रोष है। मोहल्लेवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मोहल्ले के निवासी डॉ. अनिरुद्ध चौहान और अन्य लोगों ने बताया कि फरेन्दा रोड पर स्थित एसआरएस होटल इन के पास से दक्षिण दिशा में अनील पटेल के घर से योगेन्द्र नाथ द्विवेदी के घर तक और फिर योगेन्द्र नाथ द्विवेदी के घर से अरविन्द कुमार शर्मा के घर तक की कच्ची सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष रूप से कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ जमा होने से स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जनहित में इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर डॉ. अनिरुद्ध चौहान, अजय मिश्रा, अरविन्द कुमार शर्मा, अरविन्द यादव, अनील पटेल, ऋषिकेश पटेल, नागेन्द्र पटेल, हंसराज विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *