नेपाल में बाढ़ से यूपी-बिहार में हाई अलर्ट:MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी; उत्तराखंड में जमीन धंसने से मकानों में दरारें पड़ीं


नेपाल के रसुवा में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट जारी किया गया है। बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए जाने से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में भी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। राज्य के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के 12 जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उधर, उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली में लैंडस्लाइड के कारण निजमुला मार्ग बंद है। वहीं, सतोल गांव में जमीन धंसने से 10 मकानों में दरारें आ गई हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *