- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे में 200 से ज्यादा गणेश मंडलों ने इस साल बिना DJ के गणेशोत्सव मनाने का फैसला किया है। आयोजक पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाएंगे और तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम से बचेंगे।
पुणे पुलिस ने भी साफ किया है कि तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज में DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर म्यूजिक सिस्टम जब्त किया जाएगा। गणेश मंडल पारंपरिक ढोल-ताशा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के पश्चिमी इलाके तिलक नगर में 21 साल की युवती की घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी।
