![]()
फिरोजाबाद जिला कारागार में बंद 45 वर्षीय कैदी मुहम्मद हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंचाया मुहम्मद हसन मूलरूप से एटा जिले के जलेसर क्षेत्र का रहने वाला था। वह दहेज अधिनियम के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 10 साल के कारावास की सजा काट रहा था। देर शाम अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और हालत बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा मौत का कारण कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुहम्मद हसन की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Source link
जिला जेल में बंदी की मौत:सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले गए, इलाज के दौरान तोड़ा दम