प्रयागराज में स्कूल वैन बनी आग का गोला:खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी


प्रयागराज में कंपनी गार्डन के सामने बिशप जॉर्ज स्कूल के सामने बुधवार को खड़ी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। सीएनजी ओमिनी में पहले धीरे-धीरे धुआं उठा। कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि स्कूल बंद होने की वजह से वैन में कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कंपनी गार्डन के सामने बिशप जॉर्ज स्कूल और बाल भारती के स्कूलों की कई गाड़ियां खड़ी होती हैं। बुधवार को भी स्कूल की कई वैन सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान एक सीएनजी ओमिनी से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से बढ़ने लगी। देखते-देखते आग गाड़ी को अपने चपेट में ले ली। देखें तस्वीरें…….. लोगों ने पाइप और फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाने की कोशिश की आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल गाड़ी के पास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जबकि फायर एक्सटिंग्विशर का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि आग लगातार बढ़ती गई। इसके बाद स्कूल की अन्य गाड़ियों के ड्राइवरों को बुलाकर आसपास खड़ी गाड़ियों को मौके से हटाया गया, ताकि आग दूसरी गाड़ियों तक न पहुंच सके। दमकल ने पहुंचकर आग पर पाया काबू आग बढ़ने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से सीएनजी ओमिनी पूरी तरह से जल गई। हालांकि आग की वजह से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को समय रहते हटा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर रोजाना स्कूलों की कई गाड़ियां खड़ी होती हैं। ऐसे में खड़ी स्कूल वैन में अचानक आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि स्कूल बंद होने के कारण उस समय गाड़ियों में बच्चे नहीं थे और कोई जनहानि नहीं हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *