![]()
अम्बेडकरनगर में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटेहरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मंशापुर करोना में मंगलवार बीती रात तेज बारिश के कारण उमेश चौहान का कच्चा मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। इस घटना में घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवार की महिला पूजा देवी ने बताया कि मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने और खाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार के पास अब न तो सुरक्षित ठिकाना बचा है और न ही भोजन के लिए पर्याप्त सामग्री। पूजा देवी के अनुसार, बारिश के इस मौसम में घर ढह जाने के बाद उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उनके पास रात बिताने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार ने प्रशासन और सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक पक्का आवास उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें।
Source link
अम्बेडकरनगर में कच्चा मकान गिरा:बारिश से उमेश चौहान का घर ढहा, परिवार खुले आसमान के नीचे