शामली में गर्भवती महिला पर घर में घुसकर हमला:पति से कहासुनी के बाद पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप


शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू में गर्भवती महिला और उसके पति के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पीड़िता सुरेखा ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी में कहासुनी के दौरान घर में घुसे युवक पीड़िता के अनुसार, सोमवार रात उसके पति सचिन ने शराब पी रखी थी। इसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। सुरेखा ने बताया कि जब उसने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके हाथ पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ भी मारपीट की गई। वहीं, आरोपियों ने उसके पति सचिन को भी लाठी-डंडों से पीटा।
रात 10 बजे कराया गया मेडिकल परीक्षण पीड़िता ने पुलिस से खुद और पति की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का मंगलवार रात करीब 10 बजे मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *