कानपुर देहात में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा:विशेष अभियान में 7 नमूने लिए, हानिकारक रसायन मिलने पर FIR


कानपुर देहात में आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देश पर जिले में खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और निर्माण परिसरों की जांच की जा रही है। खोया और दूध से बने उत्पादों के 7 नमूने लिए सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय राम अवतार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान खोया, दूध, दूध से बने उत्पाद, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कुल सात नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। डेरापुर तहसील के बैरी उमरी स्थित खोया निर्माण परिसर से खोया का नमूना लिया गया। वहीं, लक्ष्मणपुरवा रामपुर टप्पेवन स्थित एक अन्य खोया निर्माण परिसर से भी नमूना संग्रहित किया गया। सिकंदरा में हानिकारक रसायन मिलने पर कार्रवाई सिकंदरा के मालवीय नगर स्थित खोया निर्माण परिसर की जांच के दौरान टीम ने खोया, रिफाइंड ऑयल, मिश्रित दूध, स्किम्ड मिल्क पाउडर और सोडियम बाइकार्बोनेट के नमूने लिए। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान परिसर में जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायन पाए गए। इस मामले में संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। 200 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर नष्ट कराया जिनई बनीपारा स्थित एक खाद्य परिसर में बिक्री के लिए करीब 200 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर भंडारित मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई गई। इसके अलावा करीब 7.5 किलोग्राम दूध पाउडर के तीन पैकेट भी मिले, जिनकी अनुमानित कीमत 10,075 रुपये बताई गई है। खाद्य विभाग के अनुसार, ये खाद्य पदार्थ दुर्गंधयुक्त और नश्वर प्रकृति के थे। इसके चलते इन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। रंगीन मिठाइयों से बचने की अपील रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने खासकर अत्यधिक रंगीन मिठाइयों का सेवन न करने और खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका होने पर तत्काल विभाग को सूचना देने को कहा है। विभाग के अनुसार त्योहार के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *