![]()
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परिसर की सुरक्षा, अनुशासन और शांति-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से प्रॉक्टोरियल बोर्ड का पुनर्गठन किया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार नए बोर्ड में कुल 37 शिक्षकों को शामिल किया गया है। सभी नियुक्त शिक्षकों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रॉक्टोरियल दायित्व भी सौंपे गए हैं। प्रॉक्टर (प्रभारी) के रूप में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के डॉ. अतुल नारायण सिंह को नामित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में बोर्ड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, छात्र-अध्यापक विवादों का शीघ्र निपटान करने तथा परीक्षा और समारोहों के दौरान शांति बनाए रखने पर विशेष ध्यान देगा। विभागवार नियुक्तियां विज्ञान संकाय डॉ. ज्ञान चंद्र सिंह यादव को डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। डॉ. एके चतुर्वेदी, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. पुष्पांक वत्स, डॉ. अभय प्रताप पांडेय, डॉ. शशि कांत शुक्ला, डॉ. जगदीश सैनी, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डॉ. रिक्की राय, डॉ. तुलिका मालवीय, डॉ. पूजा रानी और डॉ. महेंद्र तिवारी को असिस्टेंट प्रॉक्टर बनाया गया है। कला एवं विधि संकाय प्रो. पवन कुमार शर्मा, डॉ. रितु मोदी, डॉ. जय सिंह, डॉ. कार्तिकय मिश्रा, डॉ. आशीष धेर त्रिपाठी, डॉ. मनीष कुमार गौतम, डॉ. महविश अंजुम, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. मिनाक्षी जोशी, डॉ. आनंद प्रताप चंद, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. अविनाश कुमार सिंह यादव, डॉ. मृत्युंजय राव, डॉ. सचिन सैनी और डॉ. खुशवंत सिंह को असिस्टेंट प्रॉक्टर के पद दिए गए हैं। वाणिज्य संकाय डॉ. अर्चना सिंह को डिप्टी प्रॉक्टर बनाया गया है। डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. अनुभव विश्वकर्मा, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह और डॉ. संजीव कुमार को असिस्टेंट प्रॉक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Source link
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड पुनर्गठित:कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेहतर, 37 शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी