![]()
बाराबंकी। में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बाराबंकी और अयोध्या की संयुक्त टीम ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर खाद्य पदार्थों से लदे 22 वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान खोया, पनीर और नमकीन के चार नमूने लिए गए। प्रथम दृष्टया मानकों के विपरीत पाए जाने की आशंका पर टीम ने 3,416 किलोग्राम नमकीन जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 21 हजार रुपये है। खोया निर्माण इकाइयों का भी निरीक्षण अभियान के तहत नवाबगंज तहसील के कोडरी गांव में खोया निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया। टीम ने चार निर्माण इकाइयों से खोया के चार नमूने जांच के लिए लिए। इसके अलावा देवा क्षेत्र में पनीर और खोया निर्माण इकाइयों की जांच की गई। यहां संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। सचल प्रयोगशाला से 18 खाद्य पदार्थों की जांच बाराबंकी नगर के छाया चौराहे के आसपास सचल खाद्य प्रयोगशाला के जरिए 18 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। इस दौरान लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक भी किया गया। वहीं, पटेल चौराहा स्थित मिठाई की दुकानों की जांच के दौरान राधिका स्वीट्स से समोसे का एक नमूना भी लिया गया। रक्षाबंधन तक जारी रहेगा अभियान खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मिलावट के खिलाफ यह अभियान रक्षाबंधन तक लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता या निर्माण प्रक्रिया मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान अब तक कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए हैं, जबकि 3,416 किलोग्राम नमकीन जब्त की गई है।
Source link
बाराबंकी में मिलावटखोरों पर शिकंजा:रक्षाबंधन से पहले 3416 किलो नमकीन जब्त, खोया-पनीर इकाइयों की जांच