नगर विधानसभा में 10 करोड़ से बनेंगी छह सड़कें:शासन से मंजूरी मिली, ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी बेहतर


रामपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से छह नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सभी सड़क निर्माण प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) इन सड़कों का निर्माण कराएगा। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने मंगलवार शाम इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा फायदा विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई संपर्क मार्ग लंबे समय से खराब थे। इससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानी होती थी। किसानों को अपनी फसल मंडियों और बाजारों तक पहुंचाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद इन सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा हैं। सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में आसानी होगी। किसानों को भी अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा विधायक ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का जरिया भी हैं। सड़क निर्माण से गांवों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इन छह मार्गों का होगा निर्माण प्रस्तावित सड़कों में ग्राम रायपुर से मिलक इच्छाराम वाया वजीरगंज मार्ग (284.07 मीटर), रामपुर-बरेली हाईवे स्थित यूपी-22 से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए भंडपुरा तक (87.89 मीटर), मुंडियाखेड़ा से लालपुर पट्टी कुंदन तक (201.94 मीटर), परतापुर से हरदासपुर तक (249.49 मीटर), बकैनिया से चिकटीरामनगर तक (122.45 मीटर) और दबका से अफजलपुर वाया चमरपुरा तक (120.26 मीटर) सड़क शामिल हैं। जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि छह सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिन्हें अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *