प्रयागराज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के 19 विषयों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
आयोग के उप सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेश के छह जनपदों में केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और मेरठ शामिल हैं।
यह भर्ती कुल 19 विषयों के लिए होनी है। इनमें व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण, विद्युत अभियंत्रण, सिविल अभियंत्रण, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण, केमिकल अभियंत्रण, कंप्यूटर, पेंट टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फुटवियर, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, लेदर टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, कर्मशाला अधीक्षक, वास्तुकला (आर्किटेक्चर), भौतिकी, रसायन, अंग्रेजी और गणित के पद शामिल हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र और विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी असुविधा से बचा जा सके।
