Pachmarhi Gangrape Case | Minor Girl Abducted In Gypsy

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा (17) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थानीय जिप्सी ड्राइवर और 2 युवकों को हिरासत में लिया है। इन पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है। 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रैंड उससे मिलने आया था। बस स्टैंड पर दोस्त की मुलाकात जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई। हरिओम के साथ होटल में काम करने वाले पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी थे।

आरोपी लड़की और उसके दोस्त को पंचमढ़ी के जंगल में ले गए। दोनों को डराया-धमकाया और छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया। इसके बाद छात्रा से गैंगरेप किया।

वारदात के बाद दोनों को वापस बस स्टैंड पर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

पीड़ित ने स्कूल जाना बंद किया

घटना के बाद डरी हुई पीड़िता घर लौट आई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद रविवार रात वह परिजन के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) मोनिका सिंह पचमढ़ी पहुंचीं और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 115(2), 351(3), 3(5) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया

एसपी सांई कृष्णा एस थोटा का कहना है कि नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पर्यटन स्थल पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक स्थानीय जिप्सी चालक की संलिप्तता सामने आने से चिंता और बढ़ गई है। पचमढ़ी आने वाले पर्यटक आमतौर पर स्थानीय जिप्सी चालकों और गाइडों के सहयोग से क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…

युवती को अगवा कर गैंगरेप, झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली

ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.