- Hindi News
- National
- Telangana CM Revanth Reddy USA Visit Controversy | Centre Denies Permission
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं देना तेलंगाना का अपमान है।
उन्होंने कहा केंद्र ने गुजरात के मुख्यमंत्री की अमेरिका यात्रा को अनुमति दी, लेकिन मेरी यात्रा को अस्वीकार कर दिया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रविवार रात ही रेवंत वापस भारत लौटे थे।
CMO के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाला तेलंगाना राइजिंग प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरा नहीं कर सकेगा। विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक आधार पर क्लियरेंस देने से इनकार किया था।

रेवंत बोले- पहले मुझे यात्रा की अनुमति क्यों दी
रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा, “विदेश मंत्रालय ने मेरे प्रस्ताव की जांच की और राजनीतिक दृष्टिकोण से मंजूरी देने से इनकार कर दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि यदि मेरी विदेश यात्रा में कुछ भी राजनीतिक नहीं था, तो पहले इसकी अनुमति क्यों दी गई थी।
पहले से तय था UK और US का दौरा
रेवंत रेड्डी 20 अगस्त को लंदन पहुंचे थे। UK दौरे में ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और लंदन बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम शामिल थे। उन्हें एमिरेट्स स्टेडियम में EPL फुटबॉल से जुड़े कार्यक्रम में भी जाना था।
इसके बाद 24 अगस्त को अमेरिका में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और MIT जाने का कार्यक्रम था। 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक की टीम से बातचीत और 26 अगस्त को न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के US चैप्टर के कार्यक्रम में शामिल होना था।
राज्य सरकार ने नियमों के मुताबिक UK और USA दौरे के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी थी, लेकिन केवल UK दौरे को मंजूरी मिली। CMO के मुताबिक, डेलीगेशन के UK पहुंचने के बाद केंद्र ने USA दौरे की मंजूरी नहीं देने की जानकारी दी।
खबर अपडेट हो रही…
