![]()
आगरा में 80 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड की टीम ने कुएं में उतरकर किया रेस्क्यू
आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में नामनेर के पास करीब 80 फीट गहरे कुएं में एक व्यक्ति गिर गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुएं में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में कुएं में गिरा था। आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में नामनेर के पास सालों पुराना करीब 80 फीट गहरा कुआं है। कुआं सूख गया है। इसमें लोग कूड़ा करकट डालते हैं। सुबह लोगों ने कुएं से एक व्यक्ति के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के एक फायरमैन ने बीए सेट पहनकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए कुएं में प्रवेश किया। चेयर नॉट की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की गई। बताया गया है कि युवक शराब के नशे में कुएं में गिर गया था। रेस्क्यू के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Source link
आगरा में 80 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक:फायर ब्रिगेड की टीम ने कुएं में उतरकर किया रेस्क्यू आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में