रिटायर जेई के बेटे समेत दो युवकों की संदिग्ध मौत:चकेरी में पेनकिलर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, दोस्त की कंपनी में बैठे युवक की मौत


कानपुर में बीएसएनल से रिटायर जेई के बेटे समेत दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहली घटना चकेरी इलाके की है, जहां रिटायर जेई के प्राइवेट कर्मी बेटे की पेन किलर खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोस्त उसे घर लेकर पहुंचे, जहां हालत बिगड़ने पर वह बेसुध हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना रावतपुर थानाक्षेत्र की है, जहां दोस्त की कंपनी में बैठे युवक की तबीयत बिगड़ गई। दोस्त उसे कल्याणपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। रीढ़ की हड्‌डी में दर्द होने पर पिता लाए थे दवाई देहली सुजानपुर श्याम नगर निवासी गुरुनारायण शर्मा बीएसएनएल से जेई पद से रिटायर है। उनके दो बेटे अमित शर्मा (36) व तुषार है। तुषार के मुताबिक बड़ा भाई अमित प्राइवेट जॉब करता था। शनिवार देर रात से उसकी रीढ़ की हड्‌डी में दर्द हुआ, जिस पर रविवार सुबह पिता मेडिकल स्टोर से पेन किलर दवा लेकर आए। दवा खाने के बाद कुछ आराम मिलने पर अमित अपने दोस्त गौरव भदौरिया के साथ जाकर इलाके की एक हार्डवेयर दुकान में बैठ गए। बताया कि दुकान में तबीयत बिगड़ने पर दोस्त उसे घर लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन आनन–फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जुलाई माह में ही अमित की बहराइच निवासी युवती से सगाई हुई थी। जनवरी में उसकी शादी होने वाली थी। कल्याणपुर में कंपनी देखने के लिए गया था युवक दूसरी घटना रावतपुर थानाक्षेत्र की है। किदवई नगर साइट नंबर–वन निवासी पदम सिंह प्राइवेट नौकरी करते है। परिवार में पत्नी मीरा बेटा रावतपुर आकाश राज घले (32) व विक्रम है। विक्रम ने बताया कि आकाश की कल्याणपुर स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी में नौकरी लगी थी, आज उसे कंपनी में ज्वाइन करना था। कंपनी देखने के लिए रविवार को वह कल्याणपुर गया था। वापस लौटने पर वह अपने दोस्त इरफान के साथ कल्याणपुर स्थित दोस्त की लॉजिस्टिक कंपनी में बैठा था। बातचीत के दौरान अचानक आकाश की अचानक हालत बिगड़ी। घबराए दोस्त उसे कल्याणपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *