Mumbai Gymnastics Coach POCSO Case

  • Hindi News
  • Sports
  • Mumbai Gymnastics Coach POCSO Case | Minor Student Molestation Allegations

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित 48 साल के एक जिमनास्टिक कोच के खिलाफ 16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मुंबई की पार्ले पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कोच के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ती है और कई साल से आरोपी कोच से जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ले रही थी। शिकायत के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है।

वॉटसप पर ‘Hi’ भेजकर जिमनेजियम बुलाने का आरोप

छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कोच का WhatsApp मैसेज आया, जिसमें सिर्फ ‘Hi’ लिखा था। छात्रा ने भी जवाब में ‘Hi’ लिखा और अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

मां के कहने पर छात्रा ने कोच से मैसेज करने की वजह पूछी। शिकायत के मुताबिक, कोच ने उससे पूछा कि वह कहां है और अगर फ्री हो तो जिमनेजियम आकर उससे मिले। कई साल से कोच से ट्रेनिंग लेने के कारण छात्रा को लगा कि उससे जिमनास्टिक से जुड़ी किसी बात के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वह जिमनेजियम पहुंच गई।

दरवाजा बंद करने को कहा, गोद में बैठाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, जिमनेजियम पहुंचने पर कोच वहां अकेला था। छात्रा का आरोप है कि कोच ने उसे चप्पल अंदर लाने और दरवाजा अंदर से बंद करने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच कॉलेज और पढ़ाई को लेकर बातचीत हुई।

छात्रा ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान कोच ने उसका बायां हाथ पकड़ा और उसे खींचकर अपनी गोद में बैठा लिया। छात्रा के मुताबिक, जब उसने उठने की कोशिश की तो कोच ने पीछे से उसकी कमर पकड़ ली और उसके साथ छेड़छाड़ की।

कॉलेज पहुंचकर टीचर को बताई घटना

शिकायत के मुताबिक, छात्रा वहां से निकलकर सीधे कॉलेज पहुंची। परेशान देखकर उसकी सहेलियों ने उससे घटना के बारे में पूछा। इसके बाद उसने अपनी टीचर को पूरी बात बताई।

टीचर ने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

CCTV और WhatsApp चैट की जांच

पार्ले पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस जिमनेजियम और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। WhatsApp पर हुई बातचीत को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *