![]()
उन्नाव में होमगार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर पोनी रोड तिराहे पर ई-रिक्शा हटवाने को लेकर यह घटना हुई। एक ऑटो चालक और उसकी दो बहनों ने होमगार्ड सुरेश चंद्र से अभद्रता की और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। होमगार्ड सुरेश चंद्र गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड तिराहे पर ड्यूटी पर थे। बताया गया कि सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शों के कारण एक एंबुलेंस फंस गई थी। सुरेश चंद्र ई-रिक्शों को हटवाकर रास्ता साफ करा रहे थे। इसी दौरान बिंदानगर चौकी गली निवासी ऑटो चालक रंजीत अपनी बहनों सारिका और नैन्सी के साथ वहां मौजूद था। होमगार्ड ने रंजीत से ऑटो हटाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर रंजीत और उसकी बहनें नाराज हो गईं और होमगार्ड से अभद्रता करने लगीं। विवाद बढ़ने पर एक युवती ने होमगार्ड का कॉलर पकड़ लिया, जबकि दूसरी ने डंडे से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद होमगार्ड सुरेश चंद्र ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ऑटो चालक रंजीत और उसकी बहनों सारिका व नैन्सी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
ई-रिक्शा हटवाने पर होमगार्ड से मारपीट का VIDEO:दो बहनों ने बीच सड़क पर डंडे से हमला किया, FIR हुई दर्ज