![]()
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर मध्य रेलवे रक्षाबंधन पर 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। ये सभी ट्रेनें आगरा कैंट होकर हजरत निजामुद्दीन तक जाएंगी, जिससे ग्वालियर, झांसी, खजुराहो और आगरा रूट के हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा। ये ट्रेनें 26 अगस्त से 31 अगस्त के बीच चलेंगी। पहली स्पेशल ट्रेन 01901/01902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। यह ट्रेन 27 और 28 अगस्त को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 01901 झांसी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे ग्वालियर और दोपहर 2:55 बजे आगरा कैंट आएगी। शाम 6:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01902 निजामुद्दीन से शाम 7:30 बजे चलकर रात 11:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन 01903/01904 भी झांसी से निजामुद्दीन के बीच रोजाना चलेगी। यह ट्रेन 26 से 30 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन 01903 झांसी से शाम 7:20 बजे चलकर रात 11:10 बजे आगरा कैंट आएगी और रात 3:05 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 01904 ट्रेन 27 से 31 अगस्त तक निजामुद्दीन से सुबह 4:10 बजे रवाना होकर सुबह 8:40 बजे आगरा कैंट आएगी। तीसरी ट्रेन 01913/01914 खजुराहो से निजामुद्दीन के बीच चलेगी। यह ट्रेन 26, 28 और 30 अगस्त को खजुराहो से शाम 5 बजे चलेगी और रात 2:35 बजे आगरा कैंट होते हुए सुबह 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में यह 27, 29 और 31 अगस्त को निजामुद्दीन से सुबह 11:10 बजे चलकर दोपहर 3 बजे आगरा आएगी। रेलवे ने सभी ट्रेनों में 20 से 21 ICF कोच लगाए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति 139 या NTES पर जरूर चेक कर लें।
Source link
आगरा से रक्षाबंधन पर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें:26 से 31 अगस्त तक होगा संचालन,त्योहार पर मिलेगी अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा