बागपत में रातभर जंगलों में पुलिस की गश्त:नलकूपों से उपकरण चोरी रोकने को सघन चेकिंग, सीमा चौकियों पर भी निगरानी


बागपत में नलकूपों से उपकरण चोरी समेत आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात में गश्त और चेकिंग बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी देर रात तक जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। जिले की सीमा चौकियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रात के समय जंगलों और सुनसान इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से नलकूपों से उपकरण चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी है। पुलिस टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। सीमा चौकियों पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी जिले की सीमा से आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने के साथ ही वाहन सवार लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ मौके पर पहुंचकर ले रहे ड्यूटी की जानकारी एसपी सूरज राय के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी भी रात में अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा ले रहे हैं। वह मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की स्थिति और चेकिंग के बारे में जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। पुलिस का फोकस खास तौर पर रात के समय जंगलों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर है। नलकूपों और खेतों के आसपास भी पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। ‘चेकिंग लगातार जारी, शांति व्यवस्था कायम’ एसपी सूरज राय ने बताया कि जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस की सतर्कता से नलकूप उपकरण चोरी समेत विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध रोकने के लिए रात की गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *