इलाहाबाद विश्विद्याय में 24 अगस्त से नया सत्र:यूजी के 19 कोर्स की पढ़ाई होगी शुरू, 3700 सीटों पर प्रवेश अंतिम चरण में


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक के नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई 24 अगस्त से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय के 19 स्नातक पाठ्यक्रमों में लगभग 3,700 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट का भौतिक सत्यापन सोमवार से आरंभ होगा। विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग अपनी सुविधानुसार सत्यापन की तिथियां और आवश्यक दिशा-निर्देश जल्द जारी करेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के लगभग पूरा होते ही विभागों ने शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। दस्तावेज सत्यापन के साथ-साथ कक्षाओं के संचालन की रूपरेखा भी बनाई जा रही है ताकि 24 अगस्त से नियमित शिक्षण कार्य समय पर प्रारंभ हो सके। प्रशासन ने कहा है कि अग्रिम रूप से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का मकसद नए विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत से ही कक्षाओं में शामिल होना सुनिश्चित कराना है। सीएमपी डिग्री कॉलेज स्नातक पाठ्यक्रमों की नई कटऑफ सूची कुछ पाठ्यक्रमों में एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल होने का अधिकार दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज अधिकारियों ने अभिभावकों तथा अभ्यर्थियों से सलाह दी है कि वे सत्यापन व काउंसिलिंग की तिथियों और निर्देशों के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *