प्रयागराज की 4 छात्राएं प्रदेशीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित:अंतर-विद्यालयीय ट्रायल में ड्रिबलिंग, पासिंग और शूटिंग का दिखाया दम


प्रदेशीय माध्यमिक अंतर-विद्यालयीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज की चार छात्राओं का चयन हुआ है। शनिवार को सेंट एंथोनी कन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ियों में निष्णा, छवि, कनिस्का और जैस्मीन शामिल हैं। ये छात्राएं सेंट एंथोनी कन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेरी वाना मेकर और बीबीएस हिंदू महिला इंटर कॉलेज से हैं। ड्रिबलिंग और शूटिंग से प्रभावित किया ट्रायल में छात्राओं ने ड्रिबलिंग, पासिंग और शूटिंग का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर चार छात्राओं का चयन किया। ट्रायल जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय के निर्देशन में हुआ। सेंट एंथोनी कन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी बशेला समेत सोनिका गुप्ता, मीता विश्वास और अन्य शिक्षक व खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। चारों के चयन से उनके विद्यालयों में उत्साह का माहौल है। इससे अन्य छात्राओं में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *