फतेहपुर में युवक ने विधवा से मंदिर में की शादी:पहली पत्नी की शिकायत के बाद थाने पहुंचा मामला, संपत्ति में आधे हिस्से की शर्त पर समझौता


फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में एक युवक ने विधवा महिला से विवाह कर लिया। पहली पत्नी की शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और पहली पत्नी ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। मुस्तफापुर निवासी रामकुमार का करीब एक वर्ष से विधवा सुनीता देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की सहमति के बाद ग्राम प्रधान हरिविलाश, पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गोसाईं बाबा मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। सुनीता देवी के पहले पति की सितंबर 2022 के आसपास मृत्यु हो गई थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के बाद रामकुमार ने सुनीता और उनकी बेटी को परिवार के रूप में स्वीकार किया। 2014 में हुई थी पहली शादी
रामकुमार की पहली शादी वर्ष 2014 में कसरावां गांव निवासी उर्मिला देवी से हुई थी। उनकी भी एक बेटी है। बताया जा रहा है कि उर्मिला पिछले करीब छह महीने से बीमारी के चलते अपने मायके में रह रही थीं। दूसरी शादी की जानकारी पर पहली पत्नी पहुंची थाने
रामकुमार की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की और पहली पत्नी के सामने पेश किया। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। संपत्ति में आधे हिस्से की शर्त पर हुआ समझौता
थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद उर्मिला ने स्वयं और अपनी बेटी को संपत्ति में आधा हिस्सा देने की शर्त पर समझौता किया। उन्होंने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और पति के साथ घर लौट गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। थाने में पहली पत्नी के सामने दोनों पक्षों की बात सुनी गई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *