27 अगस्त से गोरखपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस:लखनऊ मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा, सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलेगी साप्ताहिक ट्रेन


गोरखपुर से दिल्ली के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग से राहत देने के लिए 27 अगस्त से अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। ट्रेन सीतापुर और बुढ़वल के रास्ते दिल्ली जाएगी, जिससे लखनऊ मंडल के इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी दिल्ली जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। सीतापुर-बुढ़वल होकर दिल्ली जाएगी ट्रेन उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से हर गुरुवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शुक्रवार को दिल्ली से वापसी वापसी में ट्रेन संख्या 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से हर शुक्रवार को दिल्ली से चलेगी। दिल्ली से ट्रेन दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वेटिंग यात्रियों को मिलेगी राहत नई साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से गोरखपुर-दिल्ली रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर सीतापुर और बुढ़वल क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा मिलने से सहूलियत होगी। त्योहारी और व्यस्त सीजन में वेटिंग वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *