Meghalaya Assam Border Violence | Petrol Bomb Attack & Road Blockade

शिलॉन्ग5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को मेघालय में असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ विवाद अब मेघालय के कई राज्यों तक पहुंच गया है। मेघालय में पिछले 24 घंटे के दौरान सरकारी संपत्तियों पर आगजनी और पेट्रोल बम फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं। असम ने भी मेघालय से लगी अपनी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है।

अब जानिए विवाद की वजह बुधवार को मेघालय के शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की रैली के दौरान असम के लोगों के साथ मारपीट कर उनके वाहनों को आग लगा दी गई थी। हिंसा में 31 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिनमें ज्यादातर असम नंबर की थीं। इसके बाद राज्य के कई जिलों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं शुरू हो गई थीं। विरोध में अमस में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने नेशनल हाईवे-27 पर आवाजाही रोक दी थी।

शिलॉन्ग में पुलिस चौकी पर हमला हालांकि, शिलॉन्ग में गुरुवार को दिन भर हालात सामान्य रहे। लेकिन, रात करीब 9:30 बजे नोंगमेंसोंग पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। बम चौकी परिसर के अंदर गिरा और एक कुर्सी में आग लग गई।

उस समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी।

खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की 5 मांगें

  • NEIGRIHMS में नर्सों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव
  • राज्य में आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए सख्त नियम लागू करना
  • मेघालय निवासी सुरक्षा और संरक्षा कानून (MRSSA) को जल्द लागू करना
  • मेघालय लोक सेवा आयोग (MPSC) और जिला चयन समितियों (DSCs) की भर्ती प्रक्रिया में सुधार
  • ईस्ट जयंतिया हिल्स के लम सिरमन में प्रस्तावित श्री सीमेंट खदान से संबंधित जनसुनवाई को रद्द करना

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *