15 साल से सुरों को मंच दे रहा ‘मल्हार’:मेरठ में 25 से ज्यादा स्कूलों के छात्रों ने दिखाई संगीत प्रतिभा, दीं प्रस्तुतियां


मेरठ में गंगानगर स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय अंतर विद्यालयी संगीत महोत्सव ‘मल्हार’ शुरू हुआ। इसमें मेरठ के 25 से ज्यादा स्कूलों के विद्यार्थियों ने संगीत और गायन की प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव पिछले 15 वर्षों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दे रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना, गणेश मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘शिव आराधना’ पर आधारित स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। पहले कार्यक्रम की तीन तस्वीरें देखिए… डीएम डॉ. वीके सिंह मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग और प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी ने उनका स्वागत किया। निर्णायक मंडल की सदस्य मनिका जौहरी और सम्यक जैन का भी स्वागत किया गया। मेघ मल्हार से रॉक बैंड तक सजे सुर पहले दिन मेघ मल्हार राग, 80-90 के दशक के रॉक बैंड गीत और आशा भोसले-आरडी बर्मन के युगल गीतों पर आधारित प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने गायन और वाद्य संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वर-शुद्धता, लय-ताल, भावाभिव्यक्ति, प्रस्तुति शैली, वाद्य-संगीत, रचनात्मकता और मंचीय आत्मविश्वास के आधार पर किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *