Punjab Bandh LIVE | Kaumi Insaf Morcha Protest Jagtar Hawara Release Photos

बंद के दौरान हाईवे पर मौजूद निहंग और अस्पताल जाने के लिए कार्ड दिखाती महिला कर्मी।

जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में आज पंजाब बंद किया गया है। बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। सभी जिलों में मार्केट बंद हैं। प्राइवेट स्कूल बंद र

.

PHOTOS में देखिए पंजाब बंद…

  • हाईवे जाम, गाड़ियों की लगी कतार
चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर पर गांव देशूमाजरा के पास प्रदर्शनकारियों से पूरी आवाजाही ठप कर दी। जिससे रोपड़ और लुधियाना से चंडीगढ़ व मोहाली जाने वाली गाड़ियों की कतारें लग गईं।

  • जबरन बाइक निकाली तो निहंगों ने रोका
मोहाली में एक युवक ने प्रदर्शन के बीच से जबरन बाइक निकालकर चंडीगढ़ जाने की कोशिश की। इस पर निहंगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने बाइक किनारे खड़ी कर उसे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा।

  • प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे
कपूरथला में बंदी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कोई टकराव न हो, इसके लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

  • प्रदर्शनकारी बोला- एक दिन घर नहीं रुक सकते
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम के दौरान लोगों ने आगे जाने की कोशिश की। इस पर प्रदर्शनकारी से उसकी बहस हो गई। प्रदर्शनकारी ने कहा कि आप एक दिन घर नहीं रुक सकते और बंदी सिख 30 साल से जेल में बंद हैं।

  • डॉक्टर बोले- मैं नहीं गया तो मरीज कौन देखेगा
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम के दौरान फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर की गाड़ी फंस गई। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद डॉक्टर ने अपना आईकार्ड दिखाया और कहा कि अगर हम ही अस्पताल नहीं जाएंगे तो मरीज कौन देखेगा। इसके बाद उनकी गाड़ी को जाम से निकलवाकर आगे भेजा गया।

  • महिला की स्कूटी उठा बैरिकेड पार कराई
खरड़ में एक बुजुर्ग महिला को कुराली जाना था। लेकिन हाईवे बंद होने की वजह से वह जा नहीं पा रही थी। इस वजह से इलाके के युवाओं ने बुजुर्ग महिला की एक्टिवा खुद ही बैरिकेड पार कर हाईवे के दूसरी तरफ पहुंचा दी जिससे महिला आगे जा पाई।

जालंधर बस स्टैंड पर महिला रामा मंडी जाने के लिए आई, लेकिन बसें बंद थी। इसके बाद वह सामान कंधे पर रखकर पैदल ही जाने को मजबूर हुई। महिला ने कहा कि उसे पंजाब बंद का पता नहीं था।

  • युवक बोला- मेरा पेपर, प्रदर्शनकारी बोले- झूठ बोल रहा
मोहाली में जाम के दौरान एक युवक को रोका गया। उसने कहा कि मेरा एग्जाम होना है, मुझे जाने दो लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह एक कंपनी का प्रतिनिधि है, उसका कोई पेपर नहीं है। उसे आगे नहीं जाने दिया गया।

  • पुलिस अधिकारी बोलने से बचते दिखे
लुधियाना के समराला चौक पर भास्कर रिपोर्टर ने पुलिस से सुरक्षा इंतजामों को लेकर बात करनी चाही तो वह माइक हटाकर कुछ भी बोलने से बचते दिखे।

  • बंद का पता नहीं, बस स्टैंड पर यात्री फंसे
जालंधर के बस स्टैंड पर करीब 100 यात्री फंस गए। उनका कहना था कि उन्हें ये पता नहीं था कि पंजाब बंद है और बसें नहीं चलेंगी।

  • यात्री बोला- सुबह से फंसा, बस नहीं मिल रही
पठानकोट में हिमाचल से दिल्ली जाने के लिए निकले यात्री राशिद ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से बस स्टैंड पर मौजूद है लेकिन कोई भी बस नहीं मिली है। मुझे किसी जरूरी काम से दिल्ली के लिए निकलना था, इसलिए सुबह ही आ गया लेकिन अब बंद से परेशानी हो रही है।

  • लेडी निहंग ने महिला कर्मचारी को रोका
मोहाली के YPS चौक पर निहंगों ने जाम लगा दिया। इस दौरान मैक्स हॉस्पिटल की एक महिला कर्मचारी वहां फंस गई। इसके बाद उन्होंने निहंग को अपना आईकार्ड दिखाया, जिसके बाद वह आगे जा सकीं।

  • जाम में फंसी एंबुलेंस
मोहाली में प्रदर्शन के दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को निकलवाकर आगे भेजा।

*************** ये खबर भी पढ़ें…

सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद:चंडीगढ़ में BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। पटियाला में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.