सपा नेता बोले- मेरठ SSP ने बूटों से पीटा:आंख सूजी, शरीर पर कई चोटें; धमकाया- 40 रुपए के कुर्ता पहनकर नेतागिरी करोगे


मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने वाले SSP अविनाश पांडे पर सपा नेता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी ने दावा किया कि एसएसपी ने उन्हें और उनके साथी मोहित किनानगर को अपने चैंबर में भद्दी-भद्दी गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा। अपने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। इससे गंभीर अंदरूनी चोटें भी आईं और उनकी एक आंख भी सूज गई। धमकाया कि 40 रुपए का कुर्ता पहनकर नेतागिरी करने चले हैं। इसके बाद सिविल लाइंस प्रभारी अखिलेश गौड़ और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें एसओजी (SOG) कार्यालय ले आए। बंद कमरे में दोनों के हाथ-पैर बांधकर डंडों से पिटाई की। सपा नेता ने खुद वीडियो जारी कर चोट के निशान दिखाते हुए आरोप लगाए हैं। मामला बुधवार (19 अगस्त) का बताया जा रहा है। वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया। इस बीच, SSP अविनाश पांडे को हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया। अविनाश पांडे मेरठ में करीब 6 महीने पुलिस कप्तान रहे, जो पिछले 10 साल में किसी कप्तान का सबसे छोटा कार्यकाल है। अब पढ़िए सपा नेता ने SSP और इंस्पेक्टर पर क्या आरोप लगाए- सीनियर अफसरों को जानकारी मिलते ही हड़कंप सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी जब सीनियर अफसरों को हुई तो महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर पर बीती रात अविनाश पांडे को मेरठ से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। अखिलेश बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने किसान के मुंह पर लात मरवाकर पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है, वो माफी लायक नहीं है। इससे पता चलता है कि हार के डर से वो कितनी बौखलाई है। इंस्पेक्टर बोले- कप्तान साहब के आदेश का पालन किया इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मैं तो वहां बाद में पहुंचा था, मुझे जो आदेश कप्तान साहब की ओर से दिया गया था, मैंने उसका पालन किया। अविनाश पांडे का विवादों से पुराना नाता मेरठ में ही अविनाश पांडे कई बार विवादों में रह चुके हैं। एक वरिष्ठ एडवोकेट के साथ भी दुर्व्यवहार की बातें सामने आई थीं। पीलीभीत में तैनाती के दौरान भी एक गेस्ट हाउस में अविनाश पांडे के साथ मारपीट की घटना हुई थी। वहीं, मऊ में पोस्टिंग के दौरान जब अविनाश पांडे किसी मामले में ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे, उस समय अटेंडेंट के साथ भी मारपीट की बात सामने आई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *