रजबहा किनारे 10 फीट गहरी खाई में गिरी कार:कानपुर देहात में शीशा तोड़कर युवक ने बचाई जान, जेसीबी से बाहर निकाली


कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर रजबहा किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में युवक को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, युवक कार से देवब्राहामपुर गांव जा रहा था। रसधान रजबहा के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार को खाई से निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला जा सका। देखिए 2 तस्वीरें… स्थानीय लोगों के मुताबिक, रजबहा के किनारे रात के समय अंधेरा रहता है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे बैरिकेडिंग कराने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *