मोहाली में क्लासमेट ने छात्रा का गैंगरेप कराया:फ्रेंडशिप कर प्राइवेट वीडियो बनाए, फिर दोस्त बुलाए; VIDEO वॉट्सऐप ग्रुप में डाला


मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके में एक 8वीं कक्षा की छात्रा का उसके ही क्लासमेट ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया। आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर कर दिया। साथ ही छात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों के साथ पीड़िता की एक नाबालिग सहेली को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपियों में भी 3 नाबालिग हैं। उन्हें अदालत में पेश कर सुधार गृह भेजा गया है। जबकि, एक बालिग आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को मामले में यह शिकायत मिली… 20 साल का युवक और 3 नाबालिग गिरफ्तार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी (नाबालिग सहपाठी), दो अन्य नाबालिग और एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 70(2), 61(2) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को घर से गिरफ्तार किया पुलिस ने मंगलवार, 24 मार्च को शिकायत मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कल उनके घर से की गई है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। उन्हें कल ही सुधार गृह भेज दिया गया। जबकि, मुल्लांपुर के रहने वाले 20 साल के आरोपी गगनदीप सिंह को आज अदालत में पेश किया गया। वहां से पुलिस को आरोपी की 4 दिन की रिमांड मिली है। मोहली के मुल्लांपुर थाना प्रभारी अमनदीप का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी गगनदीप से पूछताछ की जा रही है। मामले में पीड़ित की एक नाबालिग सहेली को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने पीड़िता को आरोपियों तक पहुंचाने में मदद की थी। सभी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *