![]()
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर चौराहे पर बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा करीब रात आठ बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पहाड़पुर वैश्य निवासी राम आधार पुत्र राम लौट के रूप में हुई है। बताया गया कि राम आधार अपने घर से हमीदपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी लिंटर डालने वाली मशीन से टकरा गया। हादसे में राम आधार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि राम आधार बुधवार दोपहर ही दिल्ली से काम करके अपने घर लौटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सुल्तानपुर में लिंटर मशीन से टकराया युवक, मौत:कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, दिल्ली से लौटा था घर