![]()
मेरठ में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बीते एक हफ्ते से चल रहे प्रदर्शन कोई नतीजा न निकल पाने के बाद अब भूख हड़ताल में बदलने जा रहा है। सफाई मजदूर संघ की ओर से पिछले एक सप्ताह से नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों के साथ वार्ता के बावजूद मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते संघ ने गुरूवार से भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याएं लंबित हैं। मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ के मुताबिक, एक सप्ताह से नगर निगम परिसर में कर्मचारी धरना दे रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों का ध्यान मांगों की ओर दिलाया गया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। अब संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। गुरूवार से शुरू होने वाली भूख हड़ताल में संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। आंदोलन के चलते नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Source link
नगर निगम में कल से सफाई कर्मी करेंगे भूख हड़ताल:मेरठ में एक हफ्ते तक चले सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुई वार्ता