चित्रकूट में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद:भारी बारिश और जलभराव के कारण 20 अगस्त को रहेगा अवकाश


चित्रकूट जनपद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, 20 अगस्त 2026 को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया है। उन्होंने इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जनपद तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा व जलभराव की स्थिति के कारण शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश घोषित अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त तथा अंग्रेजी/हिंदी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को मौजूदा मौसम की स्थिति में सुविधा मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *