Siwan AK-47 Firing Case | Tejashwi Yadav Leads Protest March in Patna

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव आज यानी बुधवार को पटना की सड़क पर उतरे हैं।

.

नेता प्रतिपक्ष सुरक्षा घेरे में जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ निकले हैं। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। मार्च में शामिल समर्थक डाकबंगाल पर लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकी।

कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ले रखा है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर भी पहुंचे हैं।

ASP लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया है कि झंडे का सम्मान करना है और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करना है।

मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बिहार के सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने X पर लिखा- मोदी जी, दाल-भात खाओ यूथ का फ्यूचर मत खाओ।

राजभवन मार्च से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

तेजस्वी यादव मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

राजभवन मार्च में कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे हैं।

राजभवन मार्च में कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे हैं।

डाकबंगला चौराहे पर बीच सड़क बैरिकेडिंग की गई है।

डाकबंगला चौराहे पर बीच सड़क बैरिकेडिंग की गई है।

डाकबंगला पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।

डाकबंगला पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।

कार्यकर्ता तिरंगा लेकर मार्च में शामिल होने पहुंचे।

कार्यकर्ता तिरंगा लेकर मार्च में शामिल होने पहुंचे।

जेपी गोलंबर पर इंसास राइफल के साथ जवानों की तैनाती की गई है।

जेपी गोलंबर पर इंसास राइफल के साथ जवानों की तैनाती की गई है।

समर्थक लालू, राबड़ी और तेजस्वी की तस्वीर लेकर मार्च में पहुंचा।

समर्थक लालू, राबड़ी और तेजस्वी की तस्वीर लेकर मार्च में पहुंचा।

चलो लगाएं नैया पार, भगवान खड़े हैं मेरे साथ का पोस्टर लेकर पहुंचा कार्यकर्ता।

चलो लगाएं नैया पार, भगवान खड़े हैं मेरे साथ का पोस्टर लेकर पहुंचा कार्यकर्ता।

सीवान के DM-SP बदलने पर तेजस्वी बोले- निलंबन की मांग है

मंगलवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, AK 47 चलाने का अधिकार किसने दिया। छात्रों पर गोली चली। हम घायल छात्रों से मिलने भी गए थे। राज्यसभा में किरण रिजूजू जी ने जवाब दिया कि गोली नहीं चली है। बिहार सरकार के हलफनामे में यह स्पष्ट है गोली चलाई गई है। बिना आदेश के AK 47 कैसे चली, इसका सरकार जवाब दे।

सीवान के DM और SP के तबादले पर बीते दिन पीसी के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमारी मांग निलंबन की है, सिर्फ अदला-बदली से कुछ नहीं होगा।

DM विवेक रंजन मैत्रेय को भी हटा दिया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। सीवान के SP पूरन कुमार झा को हटाकर भारत सोनी को नया SP बनाया गया है। पूरन कुमार झा को भी वेटिंग में डाल दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए…

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.