![]()
प्रयागराज में तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, करेली की कॉलोनियों और गलियों में कई फीट तक पानी भर गया, जबकि जॉर्ज टाउन,सीएमपी चौराहा, सोहबतियाबाग डॉट पुल, सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, नया बस अड्डा और गोविंदपुर समेत कई इलाके पानी में डूबे हैं। करेली के कई घरों के ग्राउंड फ्लोर तक पानी पहुंच गया। सड़क पर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूब गईं। कुछ जगहों पर गलियों में नाव चलाने जैसी स्थिति बन गई है। लगातार बारिश के चलते तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जलभराव और बारिश के बाद बिगड़े हालात को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रयागराज के जिलाधिकारी (डीएम) और नगर आयुक्त को तलब किया है। देखिए 20 तस्वीरें…
Source link
20 तस्वीरों में देखिए प्रयागराज में बारिश का हाल:करेली, जॉर्जटाउन समेत कई इलाके डूबे,जलभराव के बीच से गुजरे वाहन