प्रयागराज छिवकी स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार:जीआरपी ने झारखंड निवासी मंतोष सिंह को पकड़ा, चोरी का फोन बरामद


जीआरपी प्रयागराज ने छिवकी रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, यह अभियान पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर 18 अगस्त 2026 से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं की रोकथाम करना है। क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी प्रयागराज अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जीआरपी चौकी छिवकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन छिवकी के प्लेटफार्म नंबर-1 पर हावड़ा एंड के पास पेड़ के नीचे से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी दोपहर करीब 12:06 बजे हुई। पूछताछ और तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंतोष सिंह (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय सरवन सिंह का पुत्र और झारखंड के साहिबगंज जिले के बाबूपुर, थाना तीन पहाड़ का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Redmi कंपनी का हल्के हरे रंग का एक चालू हालत वाला मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें सिम नहीं लगा था। बरामद मोबाइल थाना जीआरपी प्रयागराज में दर्ज मु0अ0सं0 284/2026, धारा 305(C), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *