AISA GenZ Rising Campaign in Lucknow

लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में आइसा ( ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) ‘GenZ Rising’ अभियान के तहत प्रदेशव्यापी GEN-Z महाजुटान यात्रा निकालने कि घोषणा किया गया । मंगलवार को यूपी प्रेस क्लब संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ता करते हुए जानकारी साझा किया। यात्रा क

.

विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष ने बताया कि यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और तमाम छात्र लीडर शामिल रहेंगे। यात्रा का उद्देश्य विभिन्न शहरों में सभाएं करना नहीं, बल्कि वहां चल रहे छात्र और युवा आंदोलनों के सवालों को प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनाना है। प्रदेश में युवाओं और छात्रों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। पेपर लीक , फीस वृद्धि और रोजगार से जुड़े हुए मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

छात्रों के द्वारा किए गए प्रदर्शन

संगठन के अनुसार छात्रों का संकट सिर्फ परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। 31 जुलाई को लखनऊ में फीस वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन हुआ। 9 अगस्त को अंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के SC/ST छात्रों ने इको गार्डन में प्रदर्शन कर 70% SC/ST प्रवेश व्यवस्था को बनाए रखने और कानूनी सुरक्षा देने की मांग की। 10 अगस्त को KGMU के इंटर्न डॉक्टरों ने सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग उठाई। ऐसे तमाम मुद्दे हैं जिससे छात्रा सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।

इन शहरों से गुजरेगी यात्रा

GEN-Z महाजुटान यात्रा 9 सितंबर को प्रयागराज से शुरू होगी। इसके बाद 10 सितंबर को रायबरेली, 12 सितंबर को बनारस, 13 सितंबर को आजमगढ़, 14 सितंबर को गोरखपुर, 15 सितंबर को फैजाबाद, 17 सितंबर को लखनऊ और 18 सितंबर को मेरठ में महाजुटान आयोजित किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *