ललितपुर में ई-रिक्शा चालक से मारपीट, VIDEO:लंबे समय से एक युवक धमका रहा था, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू


ललितपुर में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना 17 अगस्त सोमवार शाम 6 बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा के निकट हुई। रामनगर की आरएमवी कॉलोनी निवासी पीड़ित इमरान पुत्र मकबूल ने बताया कि स्टेशन क्षेत्र का एक युवक उसे लंबे समय से धमका रहा था।
इमरान के अनुसार, सोमवार शाम जब वह ई-रिक्शा लेकर जुगपुरा मोहल्ले में जेरे माता मंदिर के पास पहुंचा, तो उस युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में इमरान घायल हो गया। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो मंगलवार सुबह से वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *