![]()
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक अनुसूचित जाति के युवक संजय कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सरिया भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना तीन दिन पहले हुई थी। पखरौला हाशमपुर गांव निवासी संजय कुमार को शनिवार को दूसरे समुदाय के आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से पीटा था। घायल संजय ने रविवार सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन भाइयों, उनके पिता और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमवार को इंस्पेक्टर मनोज कुमार को सूचना मिली कि आरोपी कुमराला चौकी क्षेत्र से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने दबिश देकर पखरौला हाशमपुर निवासी जुल्फेकार और उसके जीजा इमरान (निवासी फरखना खुर्जा, जिला बुलंदशहर) को गिरफ्तार कर लिया। सर्किल सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। मामले में मुखत्यार, उसका भाई इश्तेकार और पिता जब्बार अली अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Source link
अमरोहा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार:गजरौला में तीन दिन पहले पीटकर की थी हत्या