कन्नौज में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:युवती से दुष्कर्म और 20 लाख की ठगी का आरोपी पकड़ा गया


कन्नौज में 25 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्म और ठगी के आरोपी अमरनाथ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसकी 20 लाख रुपये की संपत्ति हड़पने का आरोप है। यह मामला तब सामने आया जब माता-पिता की मौत के बाद युवती विरासत बनवाने तहसील पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात सैदहा गांव निवासी अमरनाथ सिंह से हुई। युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। अमरनाथ ने युवती की संपत्ति बिकवाकर उससे 20 लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। युवती को बाद में पता चला कि अमरनाथ पहले से ही शादीशुदा है। युवती ने करीब एक महीने पहले युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अमरनाथ पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हाल ही में, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास न होने पर युवती ने कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ से शिकायत की। एडीजी के निर्देश पर एसपी बिनोद कुमार ने महिला थाना प्रभारी सीमा पटेल को जांच सौंपी। महिला थाना प्रभारी ने सर्विलांस प्रभारी त्रदीप सिंह के सहयोग से इनामी अमरनाथ सिंह को पुराने पुल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *