फर्रुखाबाद में तीन दिन से हो रही बारिश:दिन में छाया अंधेरा, आसमान में छाए काले बादल, अगले दो दिन होती रहेगी बारिश


फर्रुखाबाद जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार से शुरू हुई यह रुक-रुक कर हो रही बारिश शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को प्रभावित कर रही है। रविवार को जिले में भारी बारिश दर्ज की गई थी, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन देर शाम और रात को तेज बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और बारिश होने की संभावना जताई है। अब तक जनपद में कुल 205 मिलीमीटर मानसूनी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है, लेकिन खेतों में पानी भर जाने से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मंगलवार सुबह अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *