Mirzapur School Holiday | Heavy Rain Waterlogging DM Order Class 1-8

नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलजमाव को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 18 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 18 अगस्त को अवकाश रहेगा। बारिश और जलभराव के कारण बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी और संभावित खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में रहेंगे उपस्थित

विद्यालयों में छात्रों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्हें डीबीटी, यू-डायस, ड्रॉपबॉक्स, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा, उल्लास ऐप पर चिन्हांकन, कैचअप कार्यक्रम समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा बारिश और जलभराव की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *