![]()
आगरा में मंगलवार सुबह से मौसम साफ है। हल्की धूप निकल रही है। हवा भी सामान्य से अधिक है लेकिन उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि दिन में बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाये रहने के साथ ही बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 20 अगस्त को जरूर कुछ समय के लिए मौसम साफ रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर में बादल छाने के साथ ही एक या दो बार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक बादलों की लुका-छुपी चलती रहेगी। तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि 20 अगस्त को मौसम खुलने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से शून्य फीसद अधिक बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से शून्य फीसद अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 356 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 354.9 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से शून्य फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है।
Source link
आगरा में सुबह से हल्की धूप-दिन में बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी बरकरार, 23 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम