मेरठ में अगले 48 घंटे में बारिश के आसार:उमस से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, लगातार बढ़ रहा तापमान


मेरठ के मौसम में लगातार बदलाव का असर देखने को मिल रहा है लेकिन उमस और गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार की सुबह कुछ क्षेत्रों में जहां घटा छाई रही तो कुछ जगह मौसम साफ रहा वहीं मौसम विभाग के अनुसार आत हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। शहर में बीते दिन तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। शाम के समय हुई कुछ बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते तापमान में कुछ गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है और बादलों की सक्रियता बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद अधिक आर्द्रता के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई। मौसम में बदलाव के साथ आने वाले एक-दो दिनों में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर दिन के तापमान में मामूली गिरावट के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश का वितरण स्थानीय स्तर पर अलग-अलग रह सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *