![]()
कानपुर में मानसून एक्टिव है। सोमवार को दिनभर हुई बारिश के बाद पारा गिरा है और इसका असर आज यानी मंगलवार को भी देखने को मिलेगा। रुक-रुककर बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले तीन दिनों 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने से उमस और गर्मी से राहत बनी रहेगी। सीएसए मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बताते चलें कि एक जून से 17 अगस्त तक जिले में 474.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्य तौर 423.7 मिमी पर होनी चाहिए। अभी तक 12 प्रतिशत बारिश अधिक दर्ज की गई है। 10 से 15 मिमी बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 21 अगस्त तक बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने की पूरी संभावना है। इस दौरान प्रतिदिन करीब 10 से 15 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 3.6 डिग्री गिर गया तापमान सोमवार को सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिनभर रुक-रुककर चलता रहा। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चेतावनी बिंदु से 78 सेमी दूर गंगा लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को शुक्लागंज में गंगा 112.22 मीटर पर रही जो कि चेतावनी बिंदु से 78 सेमी दूर है। इस स्थान पर चेतावनी बिंदु 113 मीटर व खतरे का निशान 114 मीटर पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने राहत व बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Source link
कानपुर में 3 दिन तक बारिश की संभावना:पारा 3.6 डिग्री गिरा, गंगा चेतावनी बिंदु से 78 सेमी दूर