![]()
जिले की तहसील रुदौली के सभागार में सोमवार, 17अगस्त को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आपदा और दुर्घटना से प्रभावित 55 लाभार्थियों को 2 करोड़ 16लाख 66 हजार 915रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। यह राशि शासन की ओर से प्रदान की गई। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में खेत-खलिहान अग्निकांड, दैवीय आपदा और कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता दी गई। सहायता राशि मिलने के बाद लाभार्थियों ने राहत महसूस की। कार्यक्रम में खेत-खलिहान अग्निकांड से प्रभावित 10 लाभार्थियों को सहायता राशि मिली। वहीं, दैवीय आपदा से प्रभावित सात लाभार्थियों और कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के 38लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए गए। इस प्रकार कुल55 लाभार्थियों के बीच 2,16,66,915रुपये की धनराशि वितरित हुई। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।आपदा और दुर्घटना से प्रभावित लोगों को शासन के नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।इसलिए किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और सहायता दिलाने के नाम पर किसी को धनराशि न दें। विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लाभार्थियों और उनके परिजनों को दी। उन्होंने दोहराया कि सरकार की योजनाओं के लिए पात्र प्रत्येक व्यक्ति को नियमानुसार लाभ दिलाया जाएगा। उप जिलाधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि तहसील प्रशासन आपदा से प्रभावित लोगों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पात्र लोगों को शासन के निर्देशानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी की जा रही है। तहसीलदार विजय गुप्ता ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तहसील स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर तहसील सभागार में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में अरुण तिवारी, सुरेश शर्मा, लेखपाल रोशन, रजनीश यादव सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source link
रुदौली में 55 लाभार्थियों को 2.16 करोड़ की सहायता:विधायक रामचंद्र यादव ने आपदा पीड़ितों को चेक सौंपे