वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के केयर हॉस्पिटल नेवादा में सोमवार को इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। तीन दिन से भर्ती बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों से नाराजगी जताई। बच्चे की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा काटा। डॉक्टरों ने मौत को बीमारी बताकर पल्ला झाड़ा तो परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल से निकलकर सड़क पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद चितईपुर मांर्ग पर चक्का जाम कर दिया। दोनों से आने वाले वाहनों को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जिद पर अड़े हैं।
Source link
वाराणसी में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा-चक्काजाम:केयर हॉस्पिटल चितईपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप